नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 29 तारीख है और आज शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज संतुलन और धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मन को सुकून देगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा। शाम को किसी शुभ समाचार से खुशी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी। स्वास्थ्य को लेकर नियमित दिनचर्या अपनाएं।
धनु राशि- आज यात्रा या नई योजना से लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे ढंग से निभा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा।
कुंभ राशि- आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करना लाभदायक रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।
मीन राशि- आज मन सकारात्मक रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दिन के अंत में मानसिक शांति और संतोष महसूस होगा।
