नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 28 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज आपका दिन व्यस्तता के बीच भी सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें।
वृषभ राशि-आज धैर्य और शांत स्वभाव आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति के संकेत हैं। परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन राशि- आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और नए अवसर सामने आ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटी यात्रा के योग भी बन सकते हैं
कर्क राशि- आज भावनाओं की जगह समझदारी से फैसले लेना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य से उन्हें संभाल लेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान रखें।
सिंह राशि- आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। समाज में आपका सम्मान बढ़ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको आनंद दे सकती है।
कन्या राशि- आज आपकी सूझबूझ और व्यवहार कुशलता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
