नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 26 तारीख है और आज सोमवार है। हिंदू धर्म में सोमवार के दिन शिवजी भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी मेहनत से पूरा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

 

वृषभ राशि- आज आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नौकरी में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आप आसानी से संभाल लेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

 

मिथुन राशि- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी बात समझाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। धन से जुड़ा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

 

कर्क राशि- आज आपको अपने काम में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

सिंह राशि- आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और आप कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापारियों को लाभ मिलने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

 

कन्या राशि- आज आपको अपने काम की योजना बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। अचानक कोई जरूरी काम सामने आ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ जाएगा।

 

राशिफल : 26 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें