नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 25 मई का दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि वालों को आज पुराने अधूरे कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ संभव है। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के आज का दिन फलदायी है। आज भाग्य आपके साथ है, कोई अटका काम बन सकता है। नौकरी या व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पुराने झगड़े सुलझ सकते हैं। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा।
धनु राशि - धनु राशि के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम के बोझ के कारण थकावट महसूस हो सकती है। मित्रों से मतभेद होने की आशंका है, समझदारी से काम लें। फिजूलखर्ची से बचें। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। खानपान संतुलित रखें।
मकर राशि- आज आपके प्रयास रंग ला सकते हैं। किसी करीबी का व्यवहार खल सकता है, लेकिन प्रतिक्रिया न दें। पैसों से जुड़े फैसलों में सावधानी रखें। मानसिक स्थिति स्थिर रहेगी। कार्यस्थल पर थोड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मक कामों के लिए शुभ है। कलाकारों या लेखकों को विशेष सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में ईमानदारी से काम लें। निवेश से लाभ की संभावना है। यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। निजी जीवन में किसी बात को लेकर उलझन बनी रहेगी। कामकाज में एकाग्रता जरूरी है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
राशिफल : 25 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें
