#राशिफल

May 24, 2025

राशिफल : 25 मई- मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि- यहां पढ़ें

आज का राशिफल

शेयर करें:

rashifal

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 25 मई का दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।

 

मेष राशि- आज आपके आत्मबल और इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।

 

वृषभ राशि- आज काम को लेकर भागदौड़ रहेगी, लेकिन उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घर में किसी सदस्य से हल्की कहासुनी हो सकती है, संयम जरूरी है। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खानपान पर नियंत्रण रखें।

 

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठीक रहेगा। आपके निर्णय आज मजबूत होंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है, ध्यान या संगीत से राहत मिलेगी। यात्रा से लाभ के योग हैं।

 

कर्क राशि- आज आपको किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पुराने प्रयास सफल होंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। दिन के उत्तरार्ध में ऊर्जा में कमी आ सकती है।

 

सिंह राशि- आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। नेतृत्व क्षमता के चलते आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक फैसले सोच-समझकर लें। सेहत ठीक रहेगी।

 

कन्या राशि-  आज आपकी सूझबूझ से कोई बड़ा नुकसान टल सकता है। नौकरी में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, धैर्य रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पुराने मित्र से संपर्क लाभकारी रहेगा। नींद की कमी स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।


राशिफल : 25 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख