नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज मई महीने की 24 तारीख है और आज रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी ऊर्जावान और उत्साह से भरा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और कई महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा और किसी नए सौदे से फायदा हो सकता है।
वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कोई पुरानी चिंता या तनाव समाप्त हो सकता है जिससे मन हल्का महसूस करेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। हालांकि निवेश करते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है, विशेषकर खानपान पर ध्यान दें।
मिथुन राशि - आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी और मानसिक दबाव भी महसूस हो सकता है। किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे कार्यभार बढ़ेगा। व्यापार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं लेकिन तुरंत लाभ की उम्मीद न रखें। परिवार में किसी बात को लेकर हल्का तनाव उत्पन्न हो सकता है, लेकिन बातचीत से स्थिति ठीक हो जाएगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं जो लाभकारी रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें और आराम को प्राथमिकता दें।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे और कोई पुराना अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। हालांकि गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या राशि- आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताने की आवश्यकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है और जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। परिवार के साथ सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा, छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। थकान और तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें। धैर्य और समझदारी से दिन बेहतर हो सकता है।
राशिफल : 24 मई- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
