नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अगस्त महीने की 20 तारीख है और आज गुरुवार है। हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।


मेष राशि- आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। कामकाज में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार से जुड़े लोगों को किसी नए अवसर पर काम करने का मौका मिल सकता है। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना बेहतर होगा। परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ी नाराजगी हो सकती है, इसलिए बातचीत करते समय धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।


वृषभ राशि- आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में रुके हुए काम पूरे होंगे और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन किसी को बिना सोचे-समझे पैसे उधार देने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। अपनी भावनाओं को शांत तरीके से सामने रखें।


मिथुन राशि- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। करियर को लेकर बनाई गई योजना आगे बढ़ेगी और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। पैसों से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की परेशानी को समझने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।


कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। काम के दबाव के कारण आप मानसिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं, लेकिन मेहनत करने पर परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार के किसी सदस्य से जरूरी बातचीत हो सकती है। प्रेम जीवन में छोटी-सी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसलिए बात को बढ़ाने से बचें।


सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। व्यापार में नई योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। धन के मामले में लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रेम जीवन में पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। अविवाहित लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है।


कन्या राशि- आज आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में काम अधिक रहेगा, लेकिन आप अपनी समझदारी से सभी कार्य पूरे कर लेंगे। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और बचत पर ध्यान देना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले पूरी स्थिति समझें।

राशिफल : 20 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें