नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 14 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में सोच-समझकर फैसले लें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें और बेवजह तनाव लेने से बचें।
वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है। कामकाज में सफलता पाने के लिए मेहनत जारी रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और फालतू खर्चों से बचें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन राशि- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।
कर्क राशि- आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रह सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत और आराम का ध्यान रखें।
सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। व्यापार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा। रिश्तों में गुस्से और अहंकार से बचना बेहतर रहेगा।
कन्या राशि- आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में अपने काम पर ध्यान दें और दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में छोटी-मोटी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
राशिफल : 14 अक्टूबर- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
