नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज अक्टूबर महीने की 07 तारीख है और आज बुधवार है। हिंदू धर्म में बुधवार के दिन गणेश भगवान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
वृश्चिक राशि- आज आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ जाएगा।
धनु राशि- आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है। आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पुराने खर्चों का दबाव कम हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी।
मकर राशि- आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है। नौकरी में पद और जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना है। कारोबार में कोई बड़ा सौदा सोच-समझकर करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि- आज आपका मन नई चीजें सीखने में लगेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। धन लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। काम का दबाव थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार के साथ किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मन को शांत रखने की कोशिश करें।
