नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 02 अगस्त का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं, बशर्ते आप समय का सही प्रबंधन करें। कार्यक्षेत्र में किसी सीनियर से मतभेद संभव है, धैर्य रखें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात यादगार बन सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लोगों के लिए आज के दिन मन में नई उमंग और उत्साह रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बीतेगा। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन आप साहस से निपटेंगे। दूसरों की बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। कोई नया खर्च सामने आ सकता है। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क राशि- कर्क राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से शुभ है। घर में कोई मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का योग है।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोग आज आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों की आज बौद्धिक कार्यों में दक्षता सामने आएगी। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। दोस्तों के साथ विचार-विमर्श फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है, धैर्य से निपटें। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर पाचन संबंधी दिक्कत।
