#राशिफल
August 1, 2025
राशिफल : 02 अगस्त- तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि- यहां पढ़ें
02 अगस्त का राशिफल
शेयर करें:

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में राशिफल और ज्योतिष विद्या को काफी महत्व दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार किया जाता है। आज 02 अगस्त का दिन है और आज शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार के दिन भगवान शनिदेव जी की पूजा-अराधना का विशेष महत्व है। इस खबर में हम आपको तुला, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के राशिफल के बारे में बताएंगे।
तुला राशि- तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन उमंग भरा रहेगा। आज आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और जिम्मेदारियों का बोझ हल्का लगेगा। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। कोई मूल्यवान वस्तु खरीद सकते हैं। यात्रा का योग बन सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके प्रयासों से आज कोई रुका हुआ कार्य आगे बढ़ेगा। निवेश से जुड़ा निर्णय लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। दोस्तों से किसी बात पर बहस हो सकती है, शांत रहें।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन नौकरी में स्थिरता और व्यवसाय में लाभ देगा। कोई कानूनी मामला सुलझ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। नई योजनाएं बनाने का समय है। यात्रा में सावधानी बरतें।
मकर राशि- मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। सहकर्मियों से तालमेल अच्छा रहेगा। किसी पुराने काम का इनाम मिल सकता है। परिवार में कोई खुशखबरी आने के संकेत हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अत्यधिक थकान से बचें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतुलन बनाने का है। घर और ऑफिस दोनों में जिम्मेदारियाँ रहेंगी। ज़्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है। पुराने परिचित से बातचीत सुखद रहेगी। प्रेमी या जीवनसाथी से भावनात्मक निकटता बढ़ेगी।
मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपका रचनात्मक पक्ष उभरकर सामने आएगा। कोई नया अवसर आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। बच्चों से खुशी मिलेगी। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना लाभकारी रहेगा।