शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैंए इसका एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के उस वीआईपी इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गयाए जहां लोकभवन और कई मंत्रियों के सरकारी आवास मौजूद हैं। आरोप है कि चोरों ने रात के अंधेरे में चलते ट्रांसफार्मर की बिजली सप्लाई बंद कर दी और वहां से तांबे की बिजली की तारें काटकर चोरी कर लीं। इस घटना के कारण पूरे इलाके में देर रात अचानक अंधेरा छा गयाए जिससे हड़कंप मच गया।

आधी रात को रची गई थी पूरी साजिश

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले पूरे इलाके की रेकी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि 28 फरवरी की आधी रात को आरोपियों ने पहले ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद की और उसके बाद बिजली की तांबे की तारों को काटकर अपने कब्जे में ले लिया। चोरी किए गए तारों को सीधे सड़क तक ले जाना आसान नहीं था, इसलिए आरोपियों ने जंगल के रास्तों का सहारा लिया और तारों को वहां से मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: स्कूल बस के नीचे आई दो मासूम बच्चियां, दोनों सगी बहनें, बैक करते हुआ हा.दसा

जंगल के रास्ते पहुंचाई तारें, गाड़ी में भरकर फरार

बताया जा रहा है कि आरोपी तारों को जंगल के रास्ते खींचकर मुख्य सड़क तक लाए। वहां पहले से मौजूद उनके एक साथी ने अपनी गाड़ी में चोरी का सामान लाद लिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वीआईपी क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे संग धरा युवक, लंबे समय से कर रहा था धंधा

पुलिस ने बनाई विशेष जांच टीम

मामले की सूचना मिलते ही छोटा शिमला थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में कबाड़ की दुकानों और इस कारोबार से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जिस पर शक गहराता चला गया।

ऐसे पुलिस के हाथ लगा मुख्य आरोपी

जांच के दौरान पुलिस की नजर रंजीत उर्फ डैनी नाम के व्यक्ति पर गई, जो मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है और शिमला के खलीनी क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह लगातार झूठ बोलकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा करना शुरू किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्यार में पड़े युवक-युवती ने नहर में लगाई छलांग, परिजनों को फोन पर मिली सूचना

गाड़ी से बरामद हुई चोरी की तारें

पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब जांच के दौरान आरोपी की गाड़ी से चोरी की गई तांबे की तारें बरामद हो गईं। ठोस सबूत हाथ लगने के बाद पुलिस ने 6 मार्च को रंजीत उर्फ डैनी को गिरफ्तार कर लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए। उनकी पहचान सोनू सहानी और अजय सहानी के रूप में हुई, जो बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल शिमला में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: EMT कर्मी ने 108 एंबुलेंस में ही कर दी महिला से नीचता, देवरानी के साथ जा रही थी अस्पताल

भागने की कोशिश में पकड़े गए आरोपी

पुलिस की लगातार दबिश के कारण दोनों आरोपी फरार हो गए थे और कुछ समय तक छिपकर रह रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने इलाके से भागने की कोशिश की, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैथलीघाट के पास उन्हें पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस वारदात में कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें