ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। अंब क्षेत्र के लोअर अंदौरा में उस समय सनसनी फैल गई- जब पंचायती राज विभाग में कार्यरत एक सचिव ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पंचायत सचिव ने की आत्महत्या

इस घटना के सामने आने से पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है। मृतक की पहचान बुद्धि प्रकाश (48) पुत्र काली दास के रूप में हुई है- जो पंचायती राज विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे और गगरेट ब्लॉक की बड़ोह पंचायत में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का मामला: तेंदुए को मा.र गिराने वाला युवक पहले किया सम्मानित, अब दर्ज की FIR

रात को परिवार के साथ खाया खाना

जानकारी के अनुसार, बुद्धि प्रकाश गुरुवार रात को अपने परिवार के साथ सामान्य रूप से खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। परिवार के सदस्यों के मुताबिक उस समय तक उनके व्यवहार में किसी तरह की असामान्यता नजर नहीं आई थी और घर का माहौल भी बिल्कुल सामान्य था। किसी को अंदाजा तक नहीं था कि रात के दौरान ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा।

शैड में जाकर लगाया फंदा

बताया जा रहा है कि देर रात के समय वह घर के पास बने शैड की ओर चले गए। वहीं शैड में लगे लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बुद्धि प्रकाश बिस्तर पर नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टा तस्करी का नया तरीका ; पानी की बोतल में सीक्रेट चैम्बर, अन्दर से निकला लाखों का पाउडर..

परिजनों ने सोचा सैर करने गया

शुरुआत में उन्होंने सोचा कि वह रोजाना की तरह सुबह की सैर के लिए निकल गए होंगे, इसलिए उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अपने घरेलू कामों में लग गईं।

इसी बीच सुबह करीब आठ बजे परिवार का एक सदस्य किसी काम से घर के पास बने शैड की ओर गया। वहां का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए।

रस्सी से लटका था शव

शैड के लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे बुद्धि प्रकाश का शव झूल रहा था। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में गूंजी हिमाचल की आवाज: विक्रमादित्य ने केंद्र से मांगाी पहाड़ी राज्य के लिए 'पहाड़' जैसी मदद

नहीं मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही अंब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका है।

घटना के बाद हर कोई स्तब्ध

मृतक की पत्नी भी पंचायती राज विभाग के अंतर्गत लडोली पंचायत में ग्राम रोजगार सहायक GRS के पद पर कार्यरत हैं। परिवार और परिचितों के अनुसार बुद्धि प्रकाश अपने काम के प्रति जिम्मेदार और शांत स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। उनके अचानक इस तरह कदम उठाने से सहकर्मी और क्षेत्र के लोग भी स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य को पसंद आई AAP सांसद राघव की राजनीति, तारीफ में पढ़े कसीदे

जांच में जुटी पुलिस

ASP ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर किन परिस्थितियों के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें