कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में सरकारी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक की लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लिया है।
प्रेमी की मौत, प्रेमिका अरेस्ट
अदालत में पेश करने के बाद आरोपित महिला को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और हत्या के कारणों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की राजनीति में 'टविस्ट' : कांग्रेस-भाजपा से नाराज नेता एकजुट... बनेगी नई पार्टी
लिन-इन में रहते थे दोनों
जानकारी के अनुसार, मृतक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाहलमा में चपरासी के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पतलीकूहल में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
शरीर पर चोटों के निशान
इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया तो मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। इन निशानों के आधार पर पुलिस को मामला सामान्य मौत का नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराबी पति की हरकतों से तंग आई महिला, गुस्से में फेंका उबलता दूध- क्रॉस FIR दर्ज
जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस महिला को हिरासत में ले लिया, जिसके साथ मृतक रह रहा था। पूछताछ के दौरान कई तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने का निर्णय लिया।
पुलिस ने जुटाए सबूत
मंगलवार को पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से कई अहम साक्ष्य जुटाए। माना जा रहा है कि ये साक्ष्य मामले की सच्चाई सामने लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर : होटलों का काम ठप्प, शादियों की बुकिंग करनी पड़ रही कैंसिल
पत्नी के बयान से खुली परतें
मामले में एक और महत्वपूर्ण पहलू तब सामने आया जब मृतक की पत्नी टशी पालमो ने पुलिस को अपना बयान दिया। उन्होंने बताया कि उनका पति करीब पांच वर्षों से आरोपित महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इस दौरान वह घर नहीं आता था और उनसे लगभग संपर्क भी टूट चुका था।
पांच साल से चल रहा था लिव-इन
पत्नी के इस बयान के बाद पुलिस अब मृतक के निजी जीवन से जुड़े पहलुओं को भी जांच के दायरे में लेकर चल रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा तो नहीं हुआ था, जो इस घटना का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें : घर से पेपर देने निकली थी 7वीं की छात्रा, रावी नदी में लगा दी छलांग- हुई मौ*त
हर पहलू की हो रही गहन जांच
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
पूछताछ के बाद होंगे बड़े खुलासे
उन्होंने बताया कि आरोपित महिला को अदालत में पेश करने के बाद चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान महिला से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी घटना क्रम का खुलासा हो सके।
