शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोटखाई क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना
आपको बता दें कि ये कार्रवाई बीते कल डिटेक्शन सेल ठियोग की टीम ने की। पुलिस टीम कोकूनाला और कोटखाई क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुम्मा बाजार के पास पुलिस गुमटी के सामने एक युवक कार में बैठा हुआ है और उसके पास चिट्टा मौजूद है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी गेस्ट हाउस में ठहर सकेगा आम आदमी- 3 हजार में मिलेगा कमरा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बिना देरी किए बताए गए स्थान की ओर रुख किया। टीम जब गुम्मा बाजार के समीप पहुंची तो संदिग्ध युवक और वाहन की जांच शुरू की गई। तलाशी की कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। नशीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस की नाक के नीचे से कैदी फरार, IGMC में उपचार के लिए लाया था- मचा हड़कंप
आरोपी की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 33 वर्षीय अंकित वर्मा पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है- जो कि कोटखाई, शिमला का रहने वाला है। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। गिरफ्तारी के बाद जांच टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि नशे की खेप से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
मामले में पुलिस थाना कोटखाई में आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 78/2026, दिनांक 8 सितंबर 2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 12वीं पास के लिए नौकरी : हर महीने मिलेगी अच्छी-खासी सैलरी, जानें डिटेल
कहां से आया चिट्टा?
पुलिस जांच का मुख्य फोकस अब नशीले पदार्थ के स्रोत और इसकी सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने पर है। पुलिस यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास बरामद चिट्टा कहां से पहुंचा था और इसे आगे किन लोगों को दिया जाना था।
किसे होनी थी सप्लाई?
जांच एजेंसियां आरोपी के संपर्कों और संभावित नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले भी किसी तरह की नशा तस्करी की गतिविधि में शामिल रहा है या नहीं।
यह भी पढ़ें- कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू समेत कई दिग्गज, एक मंत्री की हो सकती है छुट्टी
पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी
शिमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गश्त और सूचना के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कोटखाई में हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है।
सप्लाई चेन तक पहुंचेगी पुलिस
पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अंकित वर्मा की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और पुलिस बरामद चिट्टे की पूरी सप्लाई चेन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
