ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर बहडाला स्थित पेट्रोल पंप पर हाल ही में हथियार दिखाकर लूट की कोशिश का मामला सामने आया था। अब इस मामले में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी हिरासत में ले लिया है।

तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए ऊना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपियों की तलाश में कई राज्यों तक पहुंच गई। पुलिस टीमें चंडीगढ़, पंजाब होते हुए हरियाणा बॉर्डर तक गईं और लगातार दबिश देती रहीं। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और तीनों आरोपियों को जालंधर (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार चहेतों पर मेहरबान : बिना टेंडर बांटी दवा दुकानें, RTI में खुलासा- करोड़ों का घाटा

नकली गन से डराए पेट्रोल पंप के कर्मचारी 

जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि आरोपियों के पास कोई असली हथियार नहीं था, बल्कि उन्होंने करीब 1500 रुपये में खरीदी गई एक खिलौना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। इसी नकली पिस्टल के दम पर वे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को डराकर लूट की वारदात को अंजाम देना चाहते थे।

क्या था मामला ? 

बता दें कि बीते 24 अप्रैल शुक्रवार देर रात ऊना.चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित बहडाला के एक पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश बदमाश बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे। आते ही वे सीधे पेट्रोल पंप के कार्यालय में घुस गए और हथियारों के दम पर कर्मचारियों को डराने-धमकाने लगे। उनका मकसद साफ तौर पर लूटपाट करना था, लेकिन हालात उनके मुताबिक नहीं रहे।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल : शादी समारोह में जा रहा था युवक- 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, थमी सांसे

कर्मचारियों की बहादुरी से नाकाम हुई वारदात

बदमाशों ने कर्मचारियों को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन पेट्रोल पंप स्टाफ ने हिम्मत दिखाते हुए उनका डटकर सामना किया। कर्मचारियों के इस विरोध से घबराकर लुटेरे खुद को घिरा हुआ महसूस करने लगे, जिससे उनकी योजना पूरी तरह से विफल हो गई।

क्या बोले SP ऊना ? 

इस मामले को लेकर SP ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : देव अनुष्ठान में देवलुओं ने चलाई गो.ली- 26 वर्षीय महिला को जा लगी, नहीं बच पाई

फायरिंग कर फैलाई दहशत

जब लुटेरे अपने इरादों में असफल होते दिखे, तो उनमें से एक ने तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी, ताकि डर का माहौल बनाकर भागने का रास्ता साफ किया जा सके। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस फायरिंग में कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख तीनों आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : पेट्रोल पंप पर फोन हुआ बंद, 50 रुपये न चुकाने पर कर्मियों ने बुरी तरह पी.टा युवक

वे अपनी बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से निकल गए। कर्मचारियों की सतर्कता और साहस के कारण लुटेरे अपनी मंशा में सफल नहीं हो पाए और बिना कुछ लूटे ही भागना पड़ा।

पुलिस की कार्रवाई और जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना ऊना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों से पूछताछ की। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें- HRTC बस की महिला कंडक्टर से भिड़े पूर्व सैनिक : किराया मांगने पर भड़के- पुलिस तक पहुंचा मामला 

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV  कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया, वह एयर पेलेट गन थी, जिसे आमतौर पर जंगली जानवरों को डराने के लिए उपयोग किया जाता है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें