#हादसा
April 27, 2026
हिमाचल : शादी समारोह में जा रहा था युवक- 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, थमी सांसे
कार के उड़ गए परखच्चे
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक कल बीते रविवार दोपहर अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर किलिंग से सुक्कीबाई एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह गाड़ी में अकेले ही थे और रास्ता सामान्य रूप से तय कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उनकी कार चैलचौक-करसोग सड़क मार्ग पर मान्ढू नाला के पास पहुंची
बता दें कि देखते ही देखते कार सड़क से नीचे लुढ़कती हुई करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों को जैसे ही इस घटना का पता चला, वे तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
जगदीश कुमार उम्र 29 साल, निवासी गांव पावो किलिंग, जिला मंडी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गोहर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।