सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मॉल रोड पर शराब के ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

सिर पर किया गया वार

जानकारी के मुताबिक, कल रात मॉल रोड पर कुछ लोगों ने पंकज के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें : नेपाल त्रासदी में मौ**त को मात देकर घर लौटा हिमाचल का ज्ञान सिंह, सुनाई आपबीती

शराब के ठेके पर करता है काम

बताया जा रहा है कि घायल पंकज शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उस पर हमला क्यों किया गया और वारदात के पीछे क्या वजह थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों के बारे में जानकारी मिल सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गहरी फॉर्च्यूनर, 7 मासूम थे सवार; मची चीख-पुकार

जल्द गिरफ्तारी का दावा

SP सोलन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और वारदात से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

हमले की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक पर हमला किस वजह से किया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही पूरी घटना की तस्वीर साफ हो पाएगी।