शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा कसता जा रहा है। हाल ही में जहां एक पुराने मामले में चिट्टा तस्कर को अदालत से सख्त सजा मिली है,  वहीं ताजा मामलों में भी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नशा सप्लाई की कड़ी तक पहुंच बना ली है। 

पुराने मामले में आरोपी को सुनाई सजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के रोहड़ू का है। यहां पर पुलिस ने 14 नवंबर 2023 को पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर 10.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस केस में पुलिस ने जांच के दौरान पुख्ता सबूत जुटाए और अदालत में मजबूत तरीके से केस रखा। अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी सूरज राणा, निवासी उत्तरकाशी को  दोषी मानते हुए 4 साल की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। सजा सुनने के बाद उसे कंडा जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सख्त कानून लागू : धमकी देने पर सीधे होगी जेल, पुलिस को मिली खुली छूट

चिट्टे की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार 

वही, दूसरी और हाल ही में वेस्ट शिमला पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को तारादेवी के पास एक गाड़ी की तलाशी  के दौरान रिशव कुमार उम्र 34 साल को 8 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ लिया था। इस मामले में पुलिस ने सिर्फ गिरफ्तारी तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि आगे की जांच में जुट गई।

 

पूछताछ में उगला मुख्य सप्लायर का नाम

पुलिस ने मोबाइल डिटेल और पैसों के लेन-देन को खंगालते हुए यह पता लगाने की कोशिश की कि इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। जांच के दौरान पुलिस सप्लायर तक पहुंच गई और 25 अप्रैल को कोटखाई के रहने वाले बादल उर्फ टिटला को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सख्त कानून लागू : धमकी देने पर सीधे होगी जेल, पुलिस को मिली खुली छूट

पूछताछ में सामने आया कि वही रिशव को चिट्टा सप्लाई करता था। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश कर 27 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। 

 

गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई

इसके अलावा एक और अहम कार्रवाई में 26 अप्रैल को वेस्ट शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने कुपवी निवासी रितिक ठाकुर उम्र 26 साल को भी गिरफ्तार किया। पुलिस को पहले ही गुप्त सूचना मिल गई थी कि वह चंडीगढ़ से टैक्सी में चिट्टा लेकर शिमला की ओर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी : बढ़ते तापमान से बीमार पड़ रहे लोग, जानिए बचाव के आसान तरीके

टैक्सी को रोककर ली तलाशी

सूचना मिलते ही पुलिस ने संकट मोचन इलाके में नाका लगाया और संदिग्ध टैक्सी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.37 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और अब उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें