#यूटिलिटी
April 26, 2026
हिमाचल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी : बढ़ते तापमान से बीमार पड़ रहे लोग, जानिए बचाव के आसान तरीके
शरीर में हो सकते हैं हीट क्रैम्प्स
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी अब खतरनाक रूप लेती जा रही है और इसका असर लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। मैदानी इलाकों में लोगों को तेज हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण हीट क्रैम्प्स, थकावट और लू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी बचाव उपाय अपनाने की अपील की है।
भीषण गर्मी ने अब लोगों की सेहत पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते हीट क्रैम्प्स, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक (लू) के मामले सामने आने लगे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादा गर्मी में काम करने या लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे शुरुआत में मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन यानी हीट क्रैम्प्स होते हैं। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो स्थिति और बिगड़कर हीट एग्जॉशन में बदल सकती है, जिसमें शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता।
सबसे खतरनाक स्थिति हीट स्ट्रोक या लू लगना होती है, जिसमें शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104°F) से ऊपर पहुंच जाता है। यह एक जानलेवा स्थिति है और समय पर इलाज न मिलने पर गंभीर नुकसान हो सकता है।