मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगेंद्रनगर उपमंडल से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। आरोप है कि परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाहर नौकरी करने गए एक व्यक्ति के घर लौटने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ रह रही है। जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो कथित तौर पर पत्नी और उसके साथ रह रहे व्यक्ति ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

कांगड़ा में काम करता है शिकायतकर्ता

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में नोहली गांव निवासी जय सिंह ने बताया कि वह रोजी-रोटी कमाने के लिए कांगड़ा जिले में वेल्डर का काम करता है।

यह भी पढ़ें : शराबी पति ने किया कांड- दोस्त संग छीन ली पत्नी की सांसें, कमरे से दूर फेंकी देह

काम के सिलसिले में वह लंबे समय तक घर से बाहर रहता था, जबकि उसकी पत्नी जोगेंद्रनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी। जब वह कुछ समय बाद घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी उसी मकान में रह रहा है।

विरोध करने पर हुई कथित मारपीट

शिकायत के अनुसार, जब जय सिंह ने इस बात पर आपत्ति जताई और उस व्यक्ति से घर छोड़ने को कहा, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूसरे व्यक्ति और उसकी पत्नी ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे के चक्कर में गई सरकारी नौकरी, बिजली बोर्ड के 3 चिट्टा तस्कर कर्मी बर्खास्त

पीड़ित का कहना है कि मारपीट में उसे चोटें आईं और अपनी जान बचाने के लिए वह किसी तरह वहां से निकलकर सीधे पुलिस के पास पहुंचा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में डाकिए का कारनामा : डेढ़ साल से नहीं बांटी एक भी डाक, कमरे से मिला चिट्ठियों का ढेर

घटना सामने आने के बाद यह मामला स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें