मंडी। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिला कांगड़ा के बाद अब मंडी से आई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक मासूम नाबालिग बच्ची के साथ उसके ही सौतेले पिता ने दुष्कर्म कर दिया। इस खबर के सामने आते ही लोगों में भारी गुस्सा और हैरानी का माहौल है, और हर कोई इस घिनौनी वारदात की कड़ी निंदा कर रहा है।
स्कूल में बच्ची को हुई पेट में दर्द
जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के से सामने आया है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची स्कूल में अचानक पेट दर्द की शिकायत करने लगी। पहले तो इसे सामान्य परेशानी समझा गया, लेकिन जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तो शिक्षिका को शक हुआ। उन्होंने तुरंत बच्ची की जांच करवाने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : सवारियों से भरी HRTC बस की ब्रेक फेल, सामने थी गहरी खाई- 50 से ज्यादा लोग...
सौतेले पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म
जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। मेडिकल और अन्य रिपोर्ट्स में साफ तौर पर पुष्टि हुई कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद बच्ची से आराम से और प्यार से बात की गई, तो उसने जो बताया, वह और भी ज्यादा भयावह था। बच्ची ने खुलासा किया कि उसके अपने ही सौतेले पिता ने उसके साथ दो बार यह घिनौनी हरकत की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : शादी समारोह में जा रहा था युवक- 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, थमी सांसे
पुलिस को दी सूचना
यह सुनते ही स्कूल प्रशासन और वहां मौजूद लोग सन्न रह गए। मामले की गंभीरता को समझते हुए स्कूल प्रबंधन ने बिना देर किए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
