#हादसा

April 27, 2026

हिमाचल : सवारियों से भरी HRTC बस की ब्रेक फेल, सामने थी गहरी खाई- 50 से ज्यादा लोग...

 ड्राइवर की चेतावनी से बस में मची अफरा-तफरी

शेयर करें:

HRTC BUS CHAMBA

चंबा। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। कभी चालक की लापरवाही तो कभी वाहनों में तकनीकी खराबी, हादसों की बड़ी वजह बन रही है। इसी बीच जिला चंबा से एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक HRTC बस अचानक ब्रेक फेल हो गई और बस अनियंत्रित हो गई। 

बस में यात्री खड़े होकर कर रहे थे सफर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला बस रोजाना की तरह सुबह करीब पौने आठ बजे आगाहर से चंबा के लिए रवाना हुई थी। शुरुआत में सफर बिल्कुल सामान्य रहा, लेकिन जैसे-जैसे बस आगे बढ़ी, उसमें यात्रियों की संख्या बढ़ती गई और बस पूरी तरह ओवरलोड हो गई। कई यात्री खड़े होकर सफर कर रहे थे। जिसमें 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें:  सुक्खू सरकार चहेतों पर मेहरबान : बिना टेंडर बांटी दवा दुकानें, RTI में खुलासा- करोड़ों का घाटा

ढलान वाले रास्ते पर बस की हुई ब्रेक फेल 

बस स्टैंड से कुछ दूरी पहले जब बस ढलान वाले हिस्से में पहुंची, तभी अचानक उसमें तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि बस का कंट्रोल धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा, जिससे स्थिति गंभीर होती चली गई। ढलान होने की वजह से बस की रफ्तार भी बढ़ने लगी, जिसने खतरे को और बढ़ा दिया।

 ड्राइवर की चेतावनी से बस में मची अफरा-तफरी

हालात को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और यात्रियों को सतर्क करते हुए कहा कि बस में तकनीकी खराबी आ गई है, इसलिए सभी संभलकर बैठ जाएं। जैसे ही यह चेतावनी दी गई, बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री अपनी सीटों को कसकर पकड़कर बैठ गए, तो कुछ लोग डर के मारे इधर-उधर देखने लगे और घबरा गए।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल : शादी समारोह में जा रहा था युवक- 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, थमी सांसे

मिट्टी के ढेर की ओर मोड़ दी बस 

ढलान पर तेजी से बेकाबू होती बस को संभालना बेहद मुश्किल हो गया था। ऐसे में चालक के सामने बड़ी मुश्किल थी कि किसी तरह बस को रोका जाए और यात्रियों की जान बचाई जाए। इसी बीच चालक ने हिम्मत और समझदारी का परिचय देते हुए उसने बस को सड़क किनारे पहाड़ी से सटे मिट्टी के ढेर की ओर मोड़ दिया और हल्की टक्कर मारकर बस को रोकने में कामयाब हो गया।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा 

बस के रुकते ही सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। अगर चालक जरा सी भी चूक करता, तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस सूझबूझ भरे फैसले की वजह से बस में सवार दर्जनों यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : देव अनुष्ठान में देवलुओं ने चलाई गो.ली- 26 वर्षीय महिला को जा लगी, नहीं बच पाई

यात्रियों को निकाला बस से सुरक्षित बाहर 

घटना के बाद स्थानीय लोग भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकालने में मदद की। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के बाद सभी यात्री काफी दहशत में नजर आए।

क्या बोले क्षेत्रीय प्रबंध चंबा ? 

RM HRTC चंबा शुगल कुमार ने भी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल पाएगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बस में आई खराबी तकनीकी कारणों से थी या फिर किसी तरह की लापरवाही इसकी वजह बनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग की टेक्निकल टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम बस के ब्रेक सिस्टम समेत सभी जरूरी तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख