मंडी। जिंदगी में कई बार इंसान मुश्किल हालात और मानसिक तनाव से इस कदर घिर जाता है कि उसे आगे का रास्ता नजर नहीं आता। ऐसे समय में लिया गया कोई भी गलत फैसला पूरी जिंदगी को खत्म कर सकता है। खासकर युवाओं में बढ़ती मानसिक परेशानियां और अकेलेपन की समस्या आज चिंता का विषय बनती जा रही है। ऐसा ही एक दुखद मामला मंडी जिले से सामने आया है। यहां पर 25 साल के युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
माता-पिता की मौत के बाद दादा-दादी के साथ रहता था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के उपमंडल बल्ह के ढांगू गांव से सामने आया है। यहां पर बताया जा रहा है कि युवक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। इसके बाद से युवक अपने दादा-दादी के साथ ही रहता था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा
बीते कल शनिवार सुबह तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ देर बाद जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसकी दादी को चिंता होने लगी। उन्होंने युवक को आवाज लगाई और कमरे का दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
पंखे से लटका मिला युवक
इसके बाद परिजनों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर युवक पंखे से लटका हुआ मिला। यह देखते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा। मृतक की पहचान राहुल (25) पुत्र हरीश, निवासी गांव ढांगू के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में कल लगेगा रोजगार मेला : दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, जानें पूरी डिटेल
राहुल की हालत को देखते हुए परिजन बिना समय गंवाए उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक लेकर पहुंचे। परिजनों को उम्मीद थी कि शायद राहुल की जान बच जाए, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार के सदस्यों से मामले को लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर राहुल की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर : सेब सीजन से लौट रही पिकअप पलटी, एक की मौ..त- 5 गंभीर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की असली वजह
पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही राहुल की मौत की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।
