कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां दो अलग-अलग मामलों में एक व्यक्ति का शव खड्ड के किनारे और दूसरे व्यक्ति का शव ट्रक के अंदर मिला। दोनों मामलों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
खड्ड के किनारे मिला व्यक्ति का शव
पहला मामला पुलिस थाना इंदौरा के तहत बडूखर दियोठी का है। शुक्रवार सुबह खड्ड के किनारे ढलान पर एक व्यक्ति का शव मिला। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने शव को एक टहनी के सहारे लटका हुआ देखा और इसकी जानकारी तुरंत पंचायत प्रधान को दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में तैनात थे फर्स्ट पैरा के जवान: हथिनीकुंड बैराज में डूबे- शरीर बरामद किया गया..
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय पंचायत प्रधान राघव पठानिया ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद करीब 10 बजे पुलिस थाना इंदौरा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मुकेरियां का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र चमन लाल के रूप में हुई है। वह मुकेरियां का रहने वाला था और पिछले करीब 20 साल से बडूखर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार से चिट्टा तस्करी करने निकले थे 2 यार, नाके पर पुलिस ने दबोचा; लाखों की खेप बरामद
पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पार्किंग में खड़े ट्रक से मिला दूसरा शव
दूसरा मामला कांगड़ा के एक पार्किंग क्षेत्र का है। यहां खड़े एक ट्रक के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : BP बढ़ने पर अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला को लगा डाला हार्ट का इंजेक्शन, हुआ हंगामा
बीमारी से परेशान था सुखविंदर
मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुखविंदर सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि सुखविंदर पहले से बीमार था और गुरुवार रात ट्रक में ही सो गया था। शुक्रवार सुबह फोन पर हुई बातचीत के दौरान उसने अपनी तबीयत खराब होने की बात भी कही थी।
बीमारी के कारण मौत होने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि सुखविंदर की मौत बीमारी के कारण हुई है। हालांकि मौत की सही वजह जांच के बाद ही साफ होगी। इस मामले में भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
