#अपराध

September 5, 2026

हिमाचल: कार से चिट्टा तस्करी करने निकले थे 2 यार, नाके पर पुलिस ने दबोचा; लाखों की खेप बरामद

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत स्पेशल सेल ने शोघी में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो युवकों को लाखों के चिट्टा संग साथ गिरफ्तार किया है। 

नाकाबंदी के दौरान कार को रोका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान  इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार में दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पारदर्शी पाउच मिले।

 

यह भी पढ़ें : काम के लिए निकला व्यक्ति नहीं लौटा घर, तीन दिन बाद गोशाला में मिली देह- पसरा मातम

दो पाउच में मिला 13.160 ग्राम चिट्टा

पुलिस ने जब दोनों पाउच की जांच की तो उनमें कुल 13.160 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

कुमारसैन के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेन्द्र (30) पुत्र सोहन लाल और अनुज (26) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। दोनों कुमारसैन, जिला शिमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें :  BP बढ़ने पर अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला को लगा डाला हार्ट का इंजेक्शन, हुआ हंगामा

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास चिट्टा कहां से आया था और वे इसे कहां ले जा रहे थे।

चिट्टे के सप्लाई नेटवर्क की भी जांच

धारा 29 के तहत पुलिस अब आरोपियों के संपर्कों और चिट्टे की सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार - धड़ से अलग मिला मा**सूम का सि..र, जांच में जुटी पुलिस

अन्य लोगों तक पहुंच सकती है जांच

दोनों आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच में चिट्टा सप्लाई करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख