मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक घरेलू विवाद अचानक हिंसक घटना में बदल गया। सरकाघाट उपमंडल के जमनौण गांव में मोबाइल फोन चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर पत्नी ने पति के ऊपर उबलता हुआ दूध फेंक दिया।

बुरी तरह झुलता पति, हालत गंभीर

इस घटना में पति का चेहरा, छाती और पेट का हिस्सा झुलस गया। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को खतरे से बाहर बताया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आ गया चिट्टे का बाप : सिरमौर की लड़की से बरामद हुआ 1 करोड़ का नशा..

फोन चलाने से किया मना

जानकारी के अनुसार, बुधवार को जमनौण गांव में घर के अंदर पति-पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर बहस शुरू हुई। बताया जा रहा है कि पत्नी काफी देर से मोबाइल फोन चला रही थी। पति ने उसे बार-बार मोबाइल रखने के लिए कहा, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

पति पर फेंका उबलता दूध

पहले तो यह सामान्य बहस तक सीमित रही, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ता चला गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर पत्नी रसोई में गई और वहां उबल रहा दूध उठाकर पति की ओर फेंक दिया। गर्म दूध सीधे पति के शरीर पर गिरा, जिससे वह दर्द से चीखने लगा। दूध के कारण उसके चेहरे का कुछ हिस्सा, छाती और पेट झुलस गए।