ऊना। हिमाचल के ऊना जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई हैए जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हैं। यहां एक परिवार पर कुदरत ने ऐसा कहर ढाया है कि दो मासूम बेटियों की दुनिया पूरी तरह उजड़ गई है। जिस घर में कल तक मां की ममता की छांव थी, वहां अब केवल सिसकियां और सन्नाटा पसरा है।

 

दरअसल ऊना जिला के उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत ठठल के नक्की गांव में दो बेटियों की मां की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह है कि इन बेटियों के पिता, जो फौज में थे, उनकी भी कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। अब तक मां ही उनका सहारा थी, लेकिन इस हादसे ने वह सहारा भी छीन लिया और दोनों बेटियां पूरी तरह अकेली रह गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह ने अपने विभाग के 119 कर्मियों की बदल दी किस्मत, अब मिलेंगी सभी सरकारी सुविधाएं

स्कूल से लौटी बेटी को कुंए में मिली मां

गुरुवार का दिन ठठल पंचायत के वार्ड नंबर-9 के लिए किसी काली रात से कम नहीं था। गुरुवार को 43 वर्षीय रजनी देवी पत्नी  स्वर्गीय राजिन्द्र सिंह घर में अकेली थी। उसकी दोनों बेटियां स्कूल गई थीं। दोपहर बाद जब दोनों बेटियां रोज की तरह स्कूल से घर लौटीं, तो उन्हें घर में मां नहीं मिली। जिस पर बड़ी बेटी ने आसपास तलाश शुरू की।

 

यह भी पढ़ें : कौल सिंह का बड़ा बयान: मैं जीत जाता तो सुक्खू नहीं "मैं होता CM", लंबे अनुभव से विकास को देता नई दिशा

 

घर के पास बने कुएं में जब उसने झांका, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पानी की सतह पर उसे अपनी मां की बेजान बाजू तैरती हुई दिखाई दी। मासूम का चीख.पुकार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फौजी पिता के बाद अब मां की मौत

इस दुखद घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इन बेटियों के सिर से पिता का साया पहले ही उठ चुका था। रजनी देवी के पति स्वर्गीय राजिन्द्र सिंह भारतीय सेना में थे, जिनकी कुछ वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। पिता की शहादत के बाद मां ही उन दोनों बेटियों के लिए पिता और गुरु, सब कुछ थी। 11वीं और 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली इन बच्चियों को केवल अपनी मां का सहारा थाए लेकिन अब भगवान ने वह आखिरी उम्मीद भी छीन ली। आज ये दोनों बेटियां इस दुनिया में पूरी तरह अनाथ हो गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शौचालय में मिले नवजात की मां निकली 15 साल की लड़की, नीचता के बाद हुई थी गर्भवती

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को जांच के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। यह घटना एक बार फिर जीवन की अनिश्चितता और परिस्थितियों की कठोर सच्चाई को सामने लाती है, जहां कुछ ही पलों में एक परिवार की दुनिया पूरी तरह उजड़ जाती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें