जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैए जिसने न केवल एक हंसते.खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जिस बेटे को परिवार अपने बुढ़ापे का सहारा मानकर बड़े सपने संजो रहा थाए उसी बेटे की मौत की खबर ने घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। घर से गैस सिलेंडर भरवाने निकला 17 वर्षीय छात्र दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने पहुंच गयाए लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।
दोस्तों संग नहाने उतरा था वंश
मामला उपमंडल जवाली के तहत आने वाले कर्डियाल गांव का है। वहीं इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ 17 वर्षीय वंश पुत्र सुमेर नाथ 12वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक वंश अपने दो दोस्तों के साथ घर से गैस एजेंसी में सिलेंडर भरवाने की बात कहकर निकला था। जब वे तीनों एजेंसी पहुंचे, तो किसी कारणवश गैस सिलेंडर नहीं भरा जा सका।
दोस्तों के सामने गहरे पानी में समा गया वंश
इसके बाद तीनों दोस्तों ने देहर खड्ड की तरफ रुख कर लिया और तपती गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में नहाने उतर गए। नहाते.नहाते वंश अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज बहाव के सामने वे बेबस हो गए। कुछ ही पलों में वंश उनकी आंखों के सामने पानी में ओझल हो गया। घबराए दोस्तों ने जोर.जोर से मदद के लिए पुकार लगाई।
यह भी पढ़ें : नशे के दलदल में धंसी महिलाओं को 'नवजीवन' देगी सुक्खू सरकार, खुला हिमाचल का पहला विशेष केंद्र
चीख पुकार सुन बचाने दौड़े ग्रामीण
चीख.पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद वंश को पानी से बाहर निकाला। उसे तुरंत सिविल अस्पताल जवाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से जैसे ही मौत की पुष्टि हुई, वहां मौजूद परिजनों का दुख फूट पड़ा। हर किसी की आंखें नम हो गईं।
एक फोन कॉल और टूट गया परिवार का संसार
घर में परिवार को उम्मीद थी कि बेटा कुछ ही देर में सिलेंडर लेकर लौट आएगा, लेकिन कुछ घंटों बाद जो खबर घर पहुंची, उसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिजनों को सूचना मिली कि उनका बेटा देहर खड्ड में डूब गया है। यह सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और घर में चीख-पुकार मच गई। जिस बेटे की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के सपने मां-बाप रोज देखा करते थेए उसकी मौत की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- नशेड़ी बोलने पर भड़के नीरज भारती : बोले, साथ बैठ पीते थे पेग-सिगरेट, सदन में खैनी खाते थे CM
घर गांव में पसरा मातम
गांव में जब वंश की मौत की खबर पहुंची तो उसकी मां बेसुध हो गई। परिजनों और पड़ोसियों को उसे संभालना मुश्किल हो गया। वहीं, पिता की आंखों में अपने बेटे को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। जिस बेटे को वह अपने बुढ़ापे का सहारा समझ रहे थे, अब उसी की अर्थी को कंधा देने की नौबत आ गई। वंश की असमय मौत से कर्डियाल गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है।
यह भी पढ़ें- मंत्री विक्रमादित्य की फेसबुक पोस्ट से मची खलबली : CM सुक्खू और नीरज भारती को लेकर...
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद दोस्तों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से बरसात और गर्मियों के मौसम में नदियों, खड्डों और गहरे जल स्रोतों में नहाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
