ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। आज सोमवार दोपहर के समय हुए इस बेहद दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसे में दो मासूम बच्चियां एक निजी स्कूल बस की चपेट में आ गईं। दोनों ही बच्चियां इसी बस से उतरी थी, लेकिन अचानक बस को बैक करते समय दोनों बच्चियां उसके नीचे आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। 

स्कूल बस के नीचे आई दो मासूम बच्चियां

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा ऊना के माउंट कार्मल स्कूल की बस से जुड़ा हुआ है। घायल दोनों बच्चियां इसी स्कूल की छात्राएं बताई जा रही हैं और आपस में सगी बहनें हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकांे ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने ढेर सारे चिट्टे संग धरा युवक, लंबे समय से कर रहा था धंधा

बस को मोड़ने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि रैसरी गांव निवासी सुशील की बेटियां आशश्वी और परीक्षा स्कूल से पढ़ाई करके बस के जरिए घर लौटी थीं। दोनों बच्चियां एलकेजी और यूकेजी कक्षा में पढ़ती हैं। 
जब स्कूल बस उनके घर के पास रुकी और बच्चियां बस से उतर गईं, उसी दौरान चालक बस को मोड़ने लगा। इसी दौरान अचानक दोनों मासूम बस की चपेट में आ गईं और बस के नीचे आ गईं। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्यार में पड़े युवक-युवती ने नहर में लगाई छलांग, परिजनों को फोन पर मिली सूचना

मौके पर मची अफरा.तफरी

हादसे के बाद इलाके में चीख.पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायल बच्चियों को तुरंत बस के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल थीं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। घायल बच्चियों को पहले ऊना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों बच्चियों का इलाज जारी है और परिवार सहित पूरा गांव उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: EMT कर्मी ने 108 एंबुलेंस में ही कर दी महिला से नीचता, देवरानी के साथ जा रही थी अस्पताल

इलाके में चिंता और दुख का माहौल

इस दर्दनाक घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में चिंता और दुख का माहौल बन गया। स्थानीय लोग हादसे को लेकर गहरी संवेदना जता रहे हैं और स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें