लाहौल। हिमाचल प्रदेश में बरसात के दिनों में पहाड़ी सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और कई बार वाहन चालकों के लिए गाड़ी संभालना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा लाहौल-स्पीति जिले में सामने आया है, जहां मनाली-लेह मार्ग पर एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई।
किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार, ट्रक किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान लाहौल-स्पीति और लेह की सीमा के पास सड़क पर अचानक ट्रक अनियंत्रि होकर सड़क से नीचे गहरे नाले में जा गिरा। जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह के विभाग की सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त, पुल निर्माण देरी पर सुक्खू सरकार से मांगा जवाब
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कई टीमें
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO),TTR टीम, ITBP और स्थानीय ट्रक चालक मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और नाले में गिरे ट्रक तक पहुंचने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाले पिता-पुत्र
बचाव दलों ने काफी मुश्किल हालात में अभियान चलाया। गहरी खाई और कठिन पहाड़ी इलाके के कारण दोनों को बाहर निकालने में काफी समय लगा। काफी मशक्कत के बाद पिता और पुत्र को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें- विक्रमादित्य ने PM मोदी को दी नसीहत: बोले- शिक्षा मंत्री का लें इस्तीफा, फिर छात्रों से करें बात
मृतकों की पहचान
जिला लाहौल-स्पीति आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मंडी जिले के गांव ऊबा निवासी लियाकत अली और उनके बेटे दुरशाद के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग भेज दिए गए हैं।
फिसलन के कारण ट्रक के अनियंत्रित होने की आशंका
SP केलांग शिवानी मेहला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर फिसलन के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सड़क किनारे मिली महिला की देह- पुलिस ने पति को उठाया, फिर खुला बड़ा राज
SP केलांग ने कहा, हादसे की जांच जारी
SP शिवानी मेहला ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग पर फिसलन के चलते ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। हादसे में ट्रक सवार दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बारिश के कारण पहाड़ी सड़कों पर बढ़ा फिसलन और लैंडस्लाइड का खतरा
प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। इसके अलावा कई जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे मौसम में वाहन चालकों को काफी सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में HIM केयर घोटाला- 2 कमरे में चल रहे थे अस्पताल, 150 करोड़ का हिसाब गड़बड़
प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि खराब मौसम में तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें। खासकर पहाड़ी और फिसलन वाली सड़कों पर वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।
