#उपलब्धि

December 18, 2025

हिमाचल पुलिसवाले का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, दादा-नाना भी कर चुके हैं देश सेवा

परिवार की विरासत को बढ़ाया आगे- तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा

शेयर करें:

Indian Army Lieutenant Shivam Patiyal

कांगड़ा। वीरभूमि हिमाचल के सैकड़ों होनहार युवा देश सेवा करने में डटे हुए हैं। कई युवा ऐसे हैं जिन्हें देश सेवा विरासत में मिली है और वो उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सेना में शामिल हो रहे हैं।

लेफ्टिनेंट बना गांव का बेटा

कांगड़ा जिले के फतेहपुर उपमंडल के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है, जब क्षेत्र केहोनहार युवा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल बस का इंतजार कर रही मासूम को गाड़ी में बैठाया- फिर की नीच हरकत

युवाओं के लिए प्रेरणा बने शिवम

खतीन (झरेट) निवासी शिवम पटियाल की इस उपलब्धि से पूरी क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। गांवों में लोग एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं और युवाओं के लिए शिवम को प्रेरणा का स्रोत बताया जा रहा है।

गणित से मैदान तक

सुलह विधानसभा क्षेत्र के खतीन (झरेट) गांव से ताल्लुक रखने वाले शिवम पटियाल ने उच्च शिक्षा के साथ देश सेवा का सपना साकार किया है। उन्होंने गणित विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद टेरिटोरियल आर्मी में कमीशन परीक्षा उत्तीर्ण कर लेफ्टिनेंट का रैंक हासिल किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्चों को घर में अकेला छोड़ भाई के कमरे में गया पिता, अगली सुबह लट*का मिला

विरासत में मिली देश सेवा

शिवम के लिए सेना केवल एक करियर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत भी है। उनके पिता कुलदीप सिंह, जो पुलिस निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, ने अनुशासन और सेवा भावना के संस्कार उन्हें बचपन से ही दिए।

दादा-नाना भी कर चुके हैं देश सेवा

खास बात यह है कि शिवम के दादा और नाना दोनों ही भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जिससे देशभक्ति और कर्तव्य का भाव उनके परिवार की पहचान बन चुका है। शिवम की इस सफलता पर स्थानीय लोगों ने गर्व जताया है। क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि पढ़ाई और देश सेवा साथ-साथ चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल BJP विधायक का भतीजा चिट्टे संग अरेस्ट : जंगल में कर रहा था तस्करी, मशीन भी बरामद

युवाओं के लिए मिसाल बने शिवम

शिवम पटियाल की सफलता ने यह संदेश दिया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। शिवम ने अपनी मेहनत, लगन और देशभक्ति से यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख