राजनीति

#अपराध

December 18, 2025

हिमाचल : स्कूल बस का इंतजार कर रही मासूम को गाड़ी में बैठाया- फिर की नीच हरकत

थाने पहुंचे लड़की के परिजन- शिकायत करवाई दर्ज

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Shimla School Girl Bus Rampur Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले स्थित रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह स्कूल जाने की तैयारी में खड़ी एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर जबरन छेड़छाड़ की गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

स्कूल बस का इंतजार कर रही थी नाबालिग

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 16 दिसंबर की सुबह नीरथ क्षेत्र में नाबालिग अपनी स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान नीरथ गांव का रहने वाला मोहिंदर ठाकुर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां पहुंचा और कथित तौर पर नाबालिग को जबरन वाहन में बैठा लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूलों में खिलाई जाएगी शादी की धाम, बच्चों के साथ बांट सकेंगे खुशियां- जानें

गाड़ी में किया गया शारीरिक दुर्व्यवहार

परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने दत्तनगर की ओर जाते समय नाबालिग के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि उसने नाबालिग के गाल छुए और उसका हाथ पकड़ा। किसी तरह घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बुधवार को रामपुर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्चों को घर में अकेला छोड़ भाई के कमरे में गया पिता, अगली सुबह लट*का मिला

पॉक्सो और BNS की धाराओं में केस

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख