#हादसा
May 11, 2026
IIT मंडी के छात्र की खड्ड में डूबने से गई जा.न, दोस्तों संग नहाने गया था- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नहाते समय खड्ड में डूबा छात्र
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पर एक 21 वर्षीय IIT के एक बीटेक छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र और छात्र समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला जिले के पधर उपमंडल के कमांद क्षेत्र का है। यहां पर 21 वर्षीय छात्र बीते शुक्रवार दोपहर करीब 1:40 बजे पुलिस पोस्ट कमांद को सूचना मिली कि रियागड़ी खड्ड में एक युवक नहाते समय डूब गया है। जैसे ही यह सूचना मिली, पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: गहरी खाई में पलटा पर्यटकों से भरा वाहन- 6 की मौके पर मौत, 4 गंभीर
वहां पहले से ही स्थानीय लोग युवक को पानी से बाहर निकाल चुके थे, लेकिन वह उस समय बेहोश अवस्था में था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस खबर के सामने आते ही अस्पताल परिसर और छात्र समुदाय में मातम छा गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में जमीन विवाद को लेकर चले डंडे और गं.डासे, पुलिस के सामने भी नहीं रूके लोग- 15 घायल
विपिन कुमार उम्र 21 साल, निवासी लोहारू जिला भिवानी हरियाणा के रूप में हुई है। वह IIT मंडी के साउथ कैंपस कमांद स्थित नाको हॉस्टल के कमरा नंबर-120 में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि विपिन पढ़ाई में अच्छा छात्र था और अपने भविष्य को लेकर काफी मेहनत कर रहा था।
थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि मौके पर कोई और कारण या लापरवाही तो नहीं थी।