#उपलब्धि
February 13, 2025
हिमाचल के अंकुश की बॉलीवुड में एंट्री, एक्शन फिल्म में निभाया मुख्य किरदार
हिमेश रेशमिया की फिल्म में बने अभिनेता, गीत और संगीत भी दिया
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई युवा अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इसी कड़ी में अब हिमाचल का एक और युवा ने बॉलीवुड की दुनिया में धमाकेदार एंट्री मारी है। राजधानी शिमला के ठियोग से संबंध रखने वाला यह युवा अंकुश भारद्वाज बॉलीवुड की फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में नजर आएगा। यह फिल्म जल्द ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।
बता दें कि ठियोग के अंकुश भारद्वाज इससे पहले बतौर सिंगर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। लेकिन अब वह फिल्मों में बतौर अभिनेता अपनी पहचान बनाना चाहते थे। अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। जिसके चलते उन्हें हिमेश रेशमिया की एक फिल्म में बतौर अभिनेता काम करने का मौका मिला। उन्होंने इस फिल्म में ना केवल अभिनय किया है, बल्कि एक सिंगर, संगीतकार और गीतकार के रूप में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने फ्रांस में पहनी हिमाचली टोपी- सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
आपको बता दें कि अंकुश भारद्वाज की बॉलीवुड में बतौर अभिनेता यह पहली फिल्म है। हिमेश रेशमिया की यह फिल्म एक्शन से भरपूर है और जल्द ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन इस फिल्म में अंकुश का भी किरदार भी काफी महत्वपूर्ण है। अंकुश ने फिल्म के लिए अभिनय के साथ-साथ संगीत और गीत भी तैयार किए हैं।
अंकुश भारद्वाज ने अपनी इस पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका सपना था कि वह फिल्मों में बतौर अभिनेता काम करें। आज उनका यह सपना पूरा हुआ है। यह क्षण उनके लिए काफी गौरविविंत करने वाला है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और प्रदेश के युवाओं को दिया है। वहीं अंकुश की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। खासकर वह जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं।
अंकुश भारद्वाज हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटगढ से संबंध रखते हैं। अंकुश ने इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। लेकिन बचपन मे ही उनकी संगीत और अभिनय में रुचि थी। अंकुश ने इंडियन आइडियल के सीजन-10 से अपनी पहचान बनाई थी। इसमें वह रनरअप रहे थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाने भी गाए। लेकिन फ़िल्म में बतौर अभिनेता उनकी यह पहली फ़िल्म है।