#उपलब्धि
April 4, 2025
हिमाचल के बेटे ने बढ़ाया मान, भारत सरकार ने 2 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा
मनाली के सुमित ठाकुर को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शेयर करें:

मनाली। जज्बा हो सेवा का दिल में अगर, हर राह आसान लगती है फिर। इस कहावत को हिमाचल के एक युवक ने सच कर दिखाया है। कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली के रहने वाले सुमित ठाकुर को उनकी जनसेवा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। मनाली के एक छोटे से गांव के रहने वाले यूथ आइकॉन सुमित ठाकुर को भारत सरकार ने दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। सुमित ठाकुर ने अपने इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश का मान देशभर में बढ़ाया है।
देश के सात करोड़ युवाओं में से भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 11 युवाओं का इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन किया। जिसमें मनाली के सुमित ठाकुर का नाम भी शामिल था। सुमित ठाकुर का यह चयन उनके द्वारा जनसेवा के कार्यों को देखते हुए किया गया।
यह भी पढ़ें : कंगाल हुई हिमाचल सरकार, हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों को दिया करारा झटका
बता दें कि सुमित ठाकुर के मन में स्कूली समय से ही जनसेवा का ऐसा भाव जागृत हुआ कि उस भाव को अपने सेवा व जागरूकता कार्यों से साकार करते हुए युवाओं की प्रेरणा बना दिया। सुमित ठाकुर को युवा मामले एवं खेल मंत्री भारत सरकार मनसुख मंडाविया, केन्द्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय सचिव मीता राजीव लोचन के हाथों से दिल्ली में सम्मानित किया गया।
सुमित ठाकुर को यह पुरस्कार वर्ष 2021 व 22 में रक्तदान जन.जागरूक कार्यक्रमों, अंगदान, युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने, भारत सरकार की योजनाओं को गरीब व असहाय लोगों तक पहुंचाने तथा कोविड काल में बेहतरीन सेवा-जागरूकता कार्य करने के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ है।
सुमित ठाकुर को पुरस्कार मिलने पर उसके घर के साथ साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। सुमित ठाकुर के गांव में उनके परिवार को बधाई देने वालों की भीड़ है। सुमित ठाकुर ने बताया कि उन्हें बचपन से ही जनसेवा की बात बताई गई थी। जिसका उन्होंने हमेशा पालन किया। सुमित ठाकुर ने पुरस्कार मिलने पर इसका श्रेय अपने माता.पिताए रिश्तेदारोंए अपने गुरुजनों और अपने साथियों को दिया है।