#राजनीति
April 4, 2025
CM सुक्खू के कल शिमला पहुंचते ही कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलोंं पर लग सकती है मुहर
बजट घोषणाओं पर मुहर लगने की संभावना
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू 5 अप्रैल यानी कल शिमला लौटने के फौरन बाद कैबिनेट की बैठक लेंगे। CM सुक्खू फिलहाल कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर केरल गए हुए हैं, जहां उन्हें बतौर ऑब्जर्वर वहां के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करनी है।
बताया जा रहा है कि सुक्खू कैबिनेट की बैठक राज्य सचिवालय में दोपहर तीन बजे होगी। कैबिनेट की यह बैठक अहम हो सकती है और इसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
सीएम सुक्खू केरल से आज दिल्ली लौटेंगे- जहां से वो कल शिमला लौट आएंगे। उसके बाद वे 8 अप्रैल को अहमदाबाद जाएंगे, जहां उन्हें कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन का हिस्सा बनना है। इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान भी होना है। 6 अप्रैल को रविवार है और ऐसे में सीएम के पास केवल 7 अप्रैल का ही दिन बाकी है।
कैबिनेट की बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा 17 मार्च को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पेश बजट में की गई प्रमुख घोषणाओं पर चर्चा और उन्हें मंजूरी देने की है। कैबिनेट में इस पर लंबी चर्चा हो सकती है। उसके बाद आगामी 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस भी है। इसे लेकर सीएम सुक्खू कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर भी लंबी चर्चा होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की पिछली बैठक 28 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन हुई थी। उसमें स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए दो अलग निदेशालय बनानेबनाने, आरटीई के नियमों में संशोधन, एचआरटीसी के लिए बसों की खरीद को मंजूरी और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को हिमाचल का बोनाफाइड सर्टिफिकेट देने जैसे फैसलों को मंजूरी मिली थी।