#उपलब्धि

July 10, 2025

हिमाचल के छोटे से गांव की बेटी ने मुक्केबाजी में पछाड़े कई देश, सिल्वर मेडल जीत अमेरिका से लौटी भारत

विश्व पुलिस खेलों में शशि ने लहराया परचम

शेयर करें:

Shashi Negi

किन्नौर। क्या खूब कहा है किसी ने कि, जज्बा हो तो पहाड़ भी झुकाए जा सकते हैं। ठीक इसी तरह अपने बुलंद हौसले से इन्हीं शब्दों को साबित कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की एक बेटी ने, जिसने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस खेलों में भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और सिल्वर मेडल देश के नाम किया।

भारतीय टीम का किया प्रतिनिधित्व

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली हिमाचली बेटी का नाम शशि नेगी है। शशि किन्नौर के दूनी गांव की रहने वाली हैं और मौजूदा समय में सशस्त्र सेना बल यानी SSB में अपनी सेवाएं दे रहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले: आपदा पीड़ितों के लिए बनेंगे प्री-फैब्रिकेटेड घर, राहत कार्यों के लिए 7 करोड़ जारी

 

शशि नेगी ने एक बार फिर विश्व स्तर पर देश और हिमाचल का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। विश्व पुलिस खेलों में भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शशि ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई तक चली।

शशि के नाम अनेकों उपलब्धियां

शशि नेगी का मुक्केबाजी करियर शुरुआत से ही उपलब्धियों से भरा रहा है। सब-जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने चार बार विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है।

 

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर बांटते रहे लोगों का दर्द, 10 दिन बाद लौटे-तो अपने घर की तबाही देख हुए दुखी

 

उनकी प्रमुख उपलब्धियों में 2013 में बुल्गारिया और सर्बिया में आयोजित एआईबीए महिला जूनियर और युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेना शामिल है। 2014 में उन्होंने गोल्डन ग्लव्स इंटरनेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 2016 में आयोजित पहली एलीट महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।

गर्व से झूमा किन्नौर

उधर, शशि नेगी की यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश और विशेषकर जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के लिए गर्व का विषय है। सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी यह सफलता इस बात का प्रतीक है कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख