#हादसा
June 19, 2026
हिमाचल में रूह कंपा देने वाला ए.क्सी.डेंट: कार की टक्कर से 25 फीट हवा में उछली युवती; देखें VIDEO
टक्कर लगते ही हवा में उछली युवती
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर के दधोल चौक के पास एक बेहद खतरनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार और बाइक के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि बाइक पर पीछे बैठी युवती हवा में करीब 25 फीट ऊपर उछलकर सड़क किनारे जा गिरी। इस हादसे का डरावना वीडियो पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा 15 जून को शाम करीब 4 बजे बिलासपुर के पड़्यालग–दधोल चौक क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि कार और बाइक दोनों अपने-अपने रास्ते से आ रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन चौक के पास पहुंचे, अचानक दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग भी सहम गए।
हादसे के दौरान बाइक पर पीछे बैठी युवती जोरदार झटके के साथ बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती करीब 25 फीट ऊपर हवा में गई और सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल युवती की मदद की गई।
स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं बाइक चला रहा युवक इस हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
दधोल चौक पर एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार और बाइक की टक्कर के बाद युवती किस तरह हवा में उछलकर दूर जा गिरती है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिमाचल में रूह कंपा देने वाला एक्सीडेंट: कार की टक्कर से 25 फीट हवा में उछली युवती; देखें VIDEO pic.twitter.com/mQcbK3nTiY
— News 4 Himalayan (@news4himalayan) June 19, 2026
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दधोल चौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, ऐसे में नियमों का सख्ती से पालन करवाना बेहद जरूरी है।