#उपलब्धि

May 4, 2026

12TH RESULT : हिमाचल का टॉपर बना सरकारी स्कूल का छात्र, 500 में से 496 अंक किए हासिल

IAS अफसर बनना चाहता है अंशित कुमार

शेयर करें:

ANSHIT KUMAR TOPPER 12THCLASS HPBOSE RESULT KANGRA HIMACHAL

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र ने प्रदेशभर में परचम लहराया है। गुग्गा सलोह निवासी अंशित कुमार ने पूरे हिमाचल में पहला स्थान हासिल कर अपने परिवार, स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सरकारी स्कूल का छात्र बना टॉपर

PM श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना के छात्र अंशित ने कला संकाय में 500 में से 496 अंक प्राप्त किए हैं, जो 99.2 प्रतिशत बनते हैं। यह शानदार उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : रिश्तेदार के घर जा रहे पति-पत्नी की मौ*त, बहन और जीजा का बुरा हाल- सदमे में परिवार

साधारण परिवार का बेटा

अंशित एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता लवेश कुमार निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि माता निशा कुमारी गृहिणी हैं। परिवार की सादगी और पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल ने अंशित को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दसवीं में भी किया था टॉप

इससे पहले भी अंशित ने 10वीं कक्षा में 700 में से 674 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अपनी सफलता के बारे में अंशित का कहना है कि उन्होंने नियमित रूप से 5 से 6 घंटे पढ़ाई की और हर विषय को समझकर तैयार किया।

यह भी पढ़ें- 12th Result : हिमाचल के सिरमौर जिले का दबदबा- सरकारी स्कूल के बच्चों ने किया प्रदेश भर में टॉप

फोन का इस्तेमाल बहुत कम

आज के समय में जहां अधिकतर युवा मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं। वहीं, अंशित ने खुद को सीमित रखा और दिन में केवल 1 से 1.5 घंटे ही फोन का इस्तेमाल किया।

 

ANSHIT

क्या है अंशित का सपना?

अंशित का सपना है कि वह आगे चलकर IAS अधिकारी बनें और देश की सेवा करें। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनका मार्गदर्शन उन्हें लगातार मिलता रहा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल SDM ऑफिस के पास कांड : घर में घुसकर बदमाशों ने लगाई आ*ग, अंदर सो रहा था परिवार

पूरे परिवार को अंशित पर गर्व

स्कूल के प्रधानाचार्य अजय भाटिया सहित पूरे शिक्षक वर्ग ने अंशित की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अंशित की सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल बना दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख