राजनीति

#उपलब्धि

July 17, 2025

हिमाचल का बेटा आदर्श वर्मा सेना में बना मेजर जनरल, अग्निवाज डिवीजन की संभाली कमान

मेजर जनरल आदर्श वर्मा को मिल चुका है विशिष्ट सेवा मेडल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Adarsh Verma Major General

हमीरपुर। वीरभूमि कहे जाने वाले हिमाचल के कई युवा भारतीय सेना में तैनात होकर देश की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं। प्रदेश के युवा भारतीय सेना में बड़े बड़े पदों पर भी अपनी जगह बना रहे हैं। ऐसा ही प्रदेश का एक बेटा भारतीय सेना में बड़े पद पर पहुंचा है। हिमाचल के हमीरपुर जिला के आदर्श वर्मा भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गए हैं। 

 

वीरभूमि कहे जाने वाले हमीरपुर जिले के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर.5 निवासी आदर्श वर्मा पुत्र श्री अंगत राम वर्मा ने भारतीय सेना में मेजर जनरल के प्रतिष्ठित पद तक पहुंचकर न केवल अपने परिवार और जिले, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह पद सेना में उच्च सैन्य नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर जा रहे मां-बेटे पर पहाड़ से गिरे पत्थर, मौके पर ही थमी दोनों की सांसें

सेना में विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित

मेजर जनरल आदर्श वर्मा ने महाराष्ट्र के पुणे में स्थित भारतीय सेना की अग्निवाज डिवीजन की कमान संभाली है। उन्हें यह जिम्मेदारी मेजर जनरल अमर पाल सिंह चहल सेना मैडल से सौंपी गई। अग्निवाज डिवीजन सामरिक दृष्टि से देश की एक अहम सैन्य इकाई मानी जाती है, जिसकी अगुवाई करना एक बड़ा दायित्व होता है। सेना में अपने बेहतरीन योगदान के लिए मेजर जनरल आदर्श वर्मा को विशिष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा जा चुका है। यह सम्मान सेना के उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी सेवा के दौरान असाधारण प्रदर्शन किया हो।

 

यह भी पढ़ें : HP: शहीद की पत्नी की भावुक अपील, 'फौजी मरते नहीं-अमर हो जाते हैं' विधवा शब्द वीर पत्नियों से हटाया जाए

अधिकारियों और जवानों को किया प्रेरित

कमान संभालने के तुरंत बाद मेजर जनरल वर्मा ने सभी अधिकारियों और सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारी यही हमारे सैन्य जीवन की रीढ़ हैं। उन्होंने सैनिकों से तकनीकी उन्नति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने और मिशन.उन्मुख प्रशिक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही उन्होंने सैन्य भावना को हमेशा ऊंचा रखने का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें : श्रीखंड यात्रा : युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, मजदूर ने देह गाड़ी तक पहुंचाने के मांगे 65 हजार

हमीरपुर में जश्न का माहौल

जैसे ही यह खबर हमीरपुर पहुंची, पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, रिश्तेदारों और दोस्तों ने इस उपलब्धि को लेकर गर्व जताया। जगह.जगह मिठाइयां बांटी गईं और लोगों ने एक सुर में कहा कि आदर्श वर्मा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है। मेजर जनरल वर्मा की यह उपलब्धि उन तमाम युवाओं को भी एक स्पष्ट संदेश देती है जो सेना या किसी अन्य सेवा क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख