राजनीति

#उपलब्धि

June 25, 2025

हिमाचल : बड़े पद पर तैनात हुई गांव की बेटी आंचल, हजारों लड़कियों के लिए बनी प्रेरणा

साधारण परिवार की बेटी है आंचल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Aanchal

शिमला। कहते हैं कि सपनों की उड़ान को पंख तब मिलते हैं, जब हौसले बुलंद हों और इरादे नेक हों। पर्वतों की छांव में पली बेटी ने, दुनिया को बता दिया कि वो भी कुछ खास है। इन्हीं शब्दों को बखूबी चरितार्थ कर दिखाया है हिमाचल की बेटी आंचल ने

अफसर बनी आंचल

राजधानी शिमला की शांत और सुरम्य वादियों में बसे चौपाल क्षेत्र की बेटी आंचल ने अपनी मेहनत, समर्पण और दृढ़ निश्चय से सफलता की एक नई कहानी लिख दी है। गांव घुंटाड़ी की रहने वाली आंचल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एलाइड सर्विसेज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सहायक राज्य आबकारी एवं कराधान अधिकारी (Assistant State Excise and Taxation Officer) पद पर चयन प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में घने कोहरे ने छीना पंचायत सचिव का जीवन, मेले से लौट रहा था- गहरी खाई में गिर गई कार

साधारण परिवार की बेटी

साधारण परिवार से संबंध रखने वाली आंचल के इस गौरवपूर्ण सफर के पीछे उनके माता-पिता रन सिंह और पुष्पा देवी की वर्षों की मेहनत और बेटी पर विश्वास की गाथा जुड़ी है। आंचल ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि परिस्थितियाँ चाहे कैसी भी हों, अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता को रोका नहीं जा सकता।

पूरे परिवार में खुशी की लहर

आंचल की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार गर्वित है, बल्कि चौपाल क्षेत्र में भी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके गुरुजन, रिश्तेदार और गांव के लोग बेटी की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे। कई लोगों ने इसे चौपाल की बेटियों के लिए प्रेरणा बताया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो जगह फटे बादल : बाढ़ से मची तबाही, गाड़ियां और सड़कें बही- गांव पर मंडराया खतरा

आंचल अब न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि प्रदेश भर के उन युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखने का हौसला रखते हैं।

किसी क्षेत्र में पीछे नहीं बेटियां

उनकी इस सफलता ने यह दिखा दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आंचल की यह उड़ान सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि सपने सच होते हैं, बस उन्हें पूरा करने की जिद होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : क्रिकेट खेलने गया था चंदन, नहीं लौटा घर- दो दिन से तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन

क्या होता है मुख्य कार्य और ज़िम्मेदारियां?

  • राजस्व संग्रह- शराब, बीयर, पेट्रोलियम उत्पाद और अन्य कर योग्य वस्तुओं पर लगाए गए आबकारी कर (Excise Duty) और विक्रय कर (Sales Tax/VAT/GST) की वसूली करना।
  • लाइसेंसिंग और निरीक्षण- शराब विक्रेताओं, निर्माताओं व अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को लाइसेंस देना और उनके कार्य की निगरानी करना।
  • वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई- अवैध शराब निर्माण, तस्करी, कर चोरी आदि पर नियंत्रण रखना और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करना।
  • रेड और जब्ती- आवश्यकतानुसार छापे मारना, माल की जब्ती और चालान तैयार करना।
  • रिकॉर्ड जांच और रिपोर्टिंग- व्यापारिक संस्थानों के कर संबंधी रिकॉर्ड की जांच करना और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देना।
  • जन जागरूकता- कर भुगतान और अवैध गतिविधियों से बचने के लिए आम जनता और व्यापारियों को जागरूक करना।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख