#हादसा

November 3, 2025

लेह-लद्दाख में पलटी BRO कर्मियों से भरी बस- एयरलिफ्ट कर जवानों को पहुंचाया अस्पताल, हालत गंभीर

शिंकुला टनल निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को लेकर जा रही थी बस

शेयर करें:

Zanskar Kullu Road Himachal

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जांस्कर क्षेत्र में लेह-लद्दाख जा रही BRO कर्मियों की एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त बस में लगभग 15 जवान सवार थे। 

जवानों की बस हादसे का शिकार

इस हादसे में लगभग 15 जवानों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक जवान की हालत अभी बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : रेणुका ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना- वर्ल्ड चैंपियन बनने पर मां भावुक, खुशी में डाली नाटी

15 जवान थे सवार

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई ये बस शिंकुला टनल निर्माण कार्य में लगे 126 RCC के कर्मियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान जांस्कर में बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 15 जवान घायल हो गए।

चीखों से दहला इलाका

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे के बाबत पुलिस को सूचित किया और रेस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया। घायलों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहाड़ों पर फिर जमने लगी बर्फ, मौसम विभाग ने दी चेतावनी- अलर्ट पर 6 जिले

एयरलिफ्ट कर पहुंचाए अस्पताल

वहीं, जांस्कर में चिकिस्तक सुविधाओं की कमी होने के कारण सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल केलांग लाया गया। जहां से पांच जवानों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया है- जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज बस ऑपरेटर्स की हड़ताल : बच्चों को पैदल पहुंचना पड़ा स्कूल, जनता परेशान

(NOTE: खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा)

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख