#हादसा
August 14, 2025
गरीब परिवार से संबंध रखती थी महिला

मंडी। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में सांप व बिच्छू के काटने का खतरा भी बढ़ गया है। इस सीजन में अब तक कई लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। ऐसी घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है- जहां नेला वार्ड नंबर-4 के कल्यार गांव में एक महिला की सांप के काटने के कारण दर्दनाक मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।
परिजनों ने बताया कि घटना बीती रात को महिला अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान अचानक उसे किसी जहरीसले सांप ने काट लिया। महिला की तबीयत खराब होने लगी तो वो जोर से चिल्लाई।
ऐसे में परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुचाया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दाखिल कर लिया। मगर डॉक्टरों की कड़ी कोशिशों के बावजूद महिला को नहीं बचाया जा सका। महिला ने आज सुबह करीब 6 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान कौशल्या देवी पत्नी गोपाल पालु के रूप में हुई है- जो कि भरौन गांव की रहने वाली थी। कौशल्या की मौत ने परिवार को झकझोर कर रखा दिया है। पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है। कौशल्या गरीब परिवार से संबंध रखी थी। लोगों का कहना है कि कौशल्या काफी मिलनसार और अच्छे स्वभाव की थी।
आमतौर पर सांप के काटने पर जहर को शरीर में फैलने से रोकने के लिए लोग उस जगह को बांध लेते हैं। कई बार लोग दो-तीन जगह को बांध देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यही छोटी-छोटी गलतियां आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
दरअसल, ऐसा करने से सांप के काटने वाली जगह पर खून की सर्कुलेशन रुक जाती है। साथ ही उस जगह के टिश्यू डेमेज होने लगते हैं- जहां सांप ने काटा होता है। इससे गेंगरीन और पैरालिसिस जैसी बीमारियां होने का खतरा हो जाता है। इतना ही नहीं मरीज की मौत भी हो सकती है।
आपको बता दें कि सांप के काटने की पहचान करने के तीन तरीके हैं-