राजनीति

#हादसा

July 8, 2025

हिमाचल में श्मशान घाट के पास मिली महिला की देह, बर्तन धोते हुए खड्ड में बह गई थी बेचारी

बाढ़ ने नहीं दिया महिला को संभलने का मौसम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने तबाही मचाई हुई है। प्रदेश के कई जिलों में नदियां-नाले ऊफान पर हैं। इस मानसून सीजन में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 290 लोग घायल हुए हैं। 37 लोग अभी भी मलबे में दफन हैं- जिनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसी बीच अब हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है।

बर्तन धोते खड्ड में बही महिला

यहां पर आज सुबह घोड़ी धबीड़ी पुल के नीचे श्मशान घाट के पास एक महिला की लाश पड़ी मिली है। महिला बीती 6 जुलाई को बर्तन धोते समय खड्ड में बही गई थी और पानी के तेज बहाव में कहीं लापता हो गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 28 साल चला मुकदमा, अब मिला रिटायर कर्मियों को इंसाफ- 2003 से मिलेंगे सारे लाभ

श्मशान घाट के पास मिली लाश

मृतका की पहचान 30 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है- जो कि बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली थी। किरण की लाश मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किरण हिमाचल में शुक्र खड्ड के किनारे स्थित क्रेशर में काम करती थी। 

कड़ी मशक्कत के बाद मिली महिला

महिला के लापता होने के बाद से पुलिस टीम द्वारा उसको ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था। मगर पानी के तेज बहाव और मलबे के कारण पुलिस को महिला को ढूंढने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मगर कड़़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस टीम ने महिला को ढूंढ लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यहां तीसरी बार फटा बादल- नाले में आई बाढ़, इधर-उधर भटक रहे सहमे लोग

मामले की पुष्टि करते हुए DSP बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान उसके कपड़ों से की गई है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीम बना हुआ है।

तीन बार फटा बादल

आपको बता दें कि प्रदेश के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात अब आफत का रूप लेने लगी है। एक के बाद एक बादल फटने की घटनाएं प्रदेश को झकझोर रही हैं। मंडी में भारी तबाही के बाद अब जिला चंबा के चुराह उपमंडल में आज सुबह पंगोला नाला में बादल फटने की खबर से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब छह बजे की है जब अचानक तेज बारिश के साथ पंगोला नाले में सैलाब आ गया। तेज बारिश और बादल फटने के कारण पंगोला नाले पर बना संपर्क मार्ग पूरी तरह बह गया। यह मार्ग गडफरी और थली पंचायतों को आपस में जोड़ता था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख