#हादसा
August 19, 2025
हिमाचल: घर लौट रही महिला खाई में गिरी, रात भर पड़े रहने से सुबह तक थम गई सांसें
रिश्तेदारी में गई थी महिला, पति को लगा वहीं रूक गई होगी
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब कहीं से हादसे की खबर ना रिपोर्ट हुई हो। इसी कड़ी में एक हादसा हिमाचल के मंडी जिला में हुआ है। यहां एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि इस महिला की जान बच सकती थी, लेकिन समय पर जानकारी ना मिलने के चलते महिला रात भी खाई में घायल पड़ी रही और सुबह तक उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
यह हादसा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटली उपमंडल में सोमवार देर शाम को हुआ था। इस हादसे में 53 वर्षीय महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान गांव डंढाल निवासी चिंता देवी पत्नी देवी राम ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह महिला सोमवार सुबह ही पास के गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से शाम को वापस लौटते समय वह रास्ते में शायद पांव फिसलने से खाई में गिर गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: स्कूल परिसर में मिली महिला की देह, वह भी बिना कपड़ों के; आखिर रात को क्या हुआ?
हादसे की जानकारी मंगलवार सुबह मिली, जब गांव के ही भीम सिंह नामक व्यक्ति अपनी गऊशाला की ओर जा रहा था। रास्ते में उसने सड़क के किनारे महिला का शव देखा, जिसके बाद उसने तुरंत पंचायत प्रधान पूजा देवी को सूचित किया। पंचायत प्रधान ने तत्काल कोटली पुलिस चौकी को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोटली चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर बृजभूषण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिव भक्तों के लिए बुरी खबर, 11 दिन पहले बंद हुई किन्नर कैलाश यात्रा; जानें कारण
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह हादसा पांव फिसलने के कारण हुआ प्रतीत होता है, लेकिन मामले की जांच जारी है। मृतका के पति देवी राम ठाकुर ने बताया कि उनकी पत्नी सोमवार को रिश्तेदारों से मिलने गई थीं। जब देर शाम तक भी वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने सोचा कि वह रात को वहीं पर रूक गई होंगी, लेकिन अगली सुबह उनका शव बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : विपक्ष ने किया मंत्री जगत नेगी का बहिष्कार, 3 बार वॉकाउट...CM सुक्खू बोले-दिशाहीन हैं भाजपा नेता
यह हादसा कोई अकेली घटना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों के चलते इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग की कमी, संकरी और फिसलनभरी पगडंडियां, तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष रूप से असुरक्षित बना रहा है।