#हादसा

October 10, 2025

हिमाचल: बेसहारा पशु ने महिला से छीन लिया उसका सुहाग, करवाचौथ की कर ली थी तैयारी

पत्नी के साथ कार में जा रहे शख्स के सामने आ गया बेसहारा पशु

शेयर करें:

karwachouth road Accident

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले वह पल जिसने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। एक हंसता खेलता परिवार कार में सवार होकर घर से निकला था, लेकिन बीच रास्ते काल उनका इंतजार कर रहा था। कांगड़ा जिला के थुरल पुलिस चौकी के तहत हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार में मृतक व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी भी सवार थी।

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मिलाप चंद (55) निवासी कालू दी हट्टी, तहसील पालमपुर अपनी पत्नी, भतीजे और भतीजी के साथ कार में सवार होकर थुरल की ओर जा रहे थे। शाम के वक्त अचानक सड़क पर कुछ बेसहारा पशु आ गए। सामने आए इन पशुओं को बचाने के प्रयास में चालक ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर एक पहाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भांजे के साथ होटल में पकड़ी गई दो बच्चों की मां, पति को सता रहा 'नीले ड्रम का डर'

अस्पताल में तोड़ा दम

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन मिलाप चंद को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ज़िंदगी ने साथ छोड़ दिया और करवाचौथ से एक दिन पहले ही पत्नी के सिर से सुहाग का साया उठ गया।

ह भी पढ़ें: हिमाचल से लापता महिला राजस्थान में मिली, पत्नी को सही-सलामत देख भावुक हुआ पति

करवाचौथ की कर रखी थी तैयारी

घर में जहां करवाचौथ की तैयारी की जा रही थी, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। पत्नी की आंखों में उस पल का मंजर आज भी ताज़ा है, जब उसने अपनी आंखों के सामने अपने जीवनसाथी को ज़िंदगी और मौत से जूझते देखा।

ह भी पढ़ें: हिमाचल : करवाचौथ पर सूनी हुई महिला की मांग, दो बच्चों से छिन गया पिता का साया

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि इलाके में भी गहरा शोक छा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों पर बेसहारा पशुओं की भरमार के कारण ऐसे हादसे आम हो गए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर बेसहारा पशुओं को नियंत्रित करने के लिए जल्द ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि किसी और परिवार को ऐसा दर्द न सहना पड़े।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख