#हादसा

September 26, 2025

हिमाचल : नदी में डूबे भाइयों का तीन दिन बाद भी नहीं चला कुछ पता, सेना से मांगी मदद

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

शेयर करें:

Two Real Brothers Yamuna River Paonta Sahib

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मातम पसरा हुआ है। पांवटा साहिब में यमुना नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश का सर्च ऑपरेशनचौथे दिन भी जारी है। प्रशासन ने घटना के बाद से ही राहत-बचाव कार्य को तेज करते हुए छह टीमें मौके पर तैनात की हैं। लेकिन अब तक केवल एक युवक का शव बरामद हो पाया है।

सेना से मांगी मदद

अब प्रशासन ने लापता युवकों को ढूंढने के लिए भारतीय सेना से मदद मांगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष और उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने भारतीय सेना की पश्चिमी कमान चंडीमंदिर और नाहन स्थित फर्स्ट पैरा को एक आधिकारिक पत्र लिखा है।

यह भी पढ़ें : कुल्लू दशहरा में 365 साल बाद ये देवता साहिब होंगे शामिल, 200 KM की पैदल यात्रा करेंगे तय

तीन युवक नदी में डूबे

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह तीन युवक यमुना घाट के पास स्नान करने गए थे। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले अमित (23) नदी में नहाने उतरा और अचानक गहरे पानी में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दो सगे भाई कमलेश (22) और रजनीश (20) भी नदी में कूद पड़े। लेकिन नदी के तेज बहाव में वे तीनों बह गए।

कलेसर से मिला अमित का शव

सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को हरियाणा के कलेसर से अमित का शव बरामद किया गया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, कमलेश और रजनीश का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गिरफ्तारी से बचने के लिए SDM ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, क्या मिलेगी जमानत?

परिजनों में पसरा मातम

तीनों युवकों के डूबने की खबर सुनकर उनके दादा सदमे में बेहोश हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिलाई क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर है। ग्रामीण लगातार नदी किनारे जुटकर लापता युवकों के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।

दोनों भाई अभी भी लापता

पांवटा साहिब थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी ने बताया कि एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि लापता दो भाइयों की तलाश लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बचाव टीमें नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और SDM ने किया 'कांड', पुलिस ने FIR नहीं की दर्ज- जानें पूरा मामला

कुल देवता स्नान से लौटे थे युवक

पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक अपने कुल देवता के स्नान के लिए हरिद्वार गए हुए थे। बड़ी संख्या में गांव के लोग भी देवता के साथ इस यात्रा में शामिल हुए थे। सोमवार शाम को ही यह दल हरिद्वार से लौटा था। अगले ही दिन मंगलवार सुबह युवकों के साथ यह दर्दनाक हादसा घटित हो गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख