#हादसा

February 6, 2026

हिमाचल : खाई में गिरी बाइक, दो सगे भाई थे सवार- बड़े ने छोटे की आंखों सामने तोड़ा दम

बड़ा भाई की उम्र 22 साल थी और छोटे की उम्र है 18 साल

शेयर करें:

TWO REAL BROTHERS BIKE DITCH FOREST SANGRAH HARIPURDHAR SIRMAUR POLICE HP

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने सड़क हादसे में अपना बड़ा बेटा खो दिया है और छोटे बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। छोटा बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौते के बीच जूझ रहा है।

22 साल के युवक की मौत

संगड़ाह थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम पेश आए इस बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। हरिपुरधार के पास कजवा क्षेत्र में खरोटियो खाला के पास हुए इस हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उसका 18 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंद हो जाएगी आपकी पेंशन, 15 फरवरी से पहले-पहले कर लें ये काम

 मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 5 बजकर 40 मिनट के आसपास पेश आया। मामले को लेकर जितेंद्र पुत्र स्वर्गीय लायक राम, निवासी गांव पंजाह (तहसील संगड़ाह) ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया है।

सड़क से नीचे गिरी बाइक

जितेंद्र ने बताया कि वह किसी निजी काम से नौहराधार गया हुआ था। जब वह वापस लौट रहा था, तो हरिपुरधार की ओर जाते हुए उसने देखा कि एक मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और करीब 30 मीटर नीचे जंगल की ओर जा गिरी।

यह भी पढ़ें : CM को पता था कि RDG जानी है, अब वे झूठ फैलाकर अपनी विफलताओं को छिपा रहे: जयराम ठाकुर

बाइक समेत गिरे दोनों भाई

हादसे के समय मोटरसाइकिल नंबर HP-79-4037 पर दो सगे भाई सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क से नीचे जंगल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

लोगों ने की मदद

आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत पुलिस और आपात सेवाओं को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया गया, जिसके जरिए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दरकी पहाड़ी : घरों पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा, चीखों से दहला इलाका

एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बड़े भाई अरुण कुमार (22) पुत्र राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छोटे भाई रमन (18) की हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया है। रमन की स्थिति को लेकर परिजन और क्षेत्रवासी गहरी चिंता में हैं। दोनों भाई गांव लालग, संगड़ाह से संबंध रखते हैं।

अरुण चला रहा था बाइक

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल अरुण कुमार चला रहा था। बड़े भाई की मौत के बाद छोटा भाई गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू से बोले अनुराग ठाकुर: आप आईए हम मदद के लिए तैयार, साथ चलेंगे वित्त मंत्रालय

कैसे पेश आया हादसा?

संगड़ाह थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या किसी अन्य कारण से हुई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे के बाद गांव लालग और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। अरुण कुमार के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख