#यूटिलिटी

February 5, 2026

हिमाचल: बंद हो जाएगी आपकी पेंशन, 15 फरवरी से पहले-पहले कर लें ये काम

e-KYC नहीं कराई तो नहीं मिलेगी पेंशन 

शेयर करें:

Social Security Pension

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मिलने वाली विभिन्न प्रकार की पेंशन पर खतरा मंडरा रहा है। अगर आप भी पेंशनधारक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। चिंता की बात ये है कि आपकी पेंशन बंद हो सकती है अगर आप सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों को 15 फरवरी से पहले पूरा नहीं करते।

e-KYC नहीं कराई तो नहीं मिलेगी पेंशन 

बता दें कि सरकार का कहना है कि जो लोग तय तारीख तक अपनी e-KYC पूरी नहीं करेंगे, उनके नाम पेंशन की सूची से अपने आप हटा दिए जाएंगे। इसके बाद उनकी पेंशन दोबारा शुरू होना मुश्किल हो जाएगा। इससे हजारों पेंशनधारकों की तीन महीने में मिलने वाली आमदनी पर संकट खड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दरकी पहाड़ी : घरों पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें और मलबा, चीखों से दहला इलाका

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला

सरकार ने यह कदम फर्जी और अपात्र लाभार्थियों को रोकने के लिए उठाया है, ताकि पेंशन का पैसा सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके। लेकिन जो लोग समय पर e-KYC नहीं कराएंगे, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

जुलाई 2025 से चल रहा है सत्यापन अभियान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने e-KYC के लिए एक मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन सत्यापन की व्यवस्था की है। इस अभियान की शुरुआत जुलाई 2025 में की गई थी।

यह भी पढ़ें : CM को पता था कि RDG जानी है, अब वे झूठ फैलाकर अपनी विफलताओं को छिपा रहे: जयराम ठाकुर

जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से पेंशनधारकों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि पेंशन की राशि सीधे बैंक या डाकघर के खाते में भेजी जा सके।

कई पेंशन पहले ही रोकी गई

प्रवक्ता ने बताया कि e-KYC पूरा करने की पहले अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 रखी गई थी। जिन लोगों ने इस समय तक e-KYC नहीं कराई, उनकी पेंशन फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अब विभाग ने उन्हें 15 फरवरी 2026 तक का आखिरी मौका दिया है।

कहां और कैसे कराएं e-KYC

जिन पेंशनधारकों ने अब तक e-KYC नहीं कराई है, वे अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ e-KYC करवा सकते हैं। विभाग ने अपील की है कि लोग आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सवेरे डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

आधार कार्ड न होने पर क्या करें

अगर किसी पेंशनधारक का आधार कार्ड नहीं बना है या अपडेट की जरूरत है, तो वह अपने संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है। वहां से आधार से जुड़ी समस्या का समाधान कराया जाएगा।

मदद के लिए इनसे करें संपर्क

e-KYC से जुड़ी जानकारी या किसी भी तरह की परेशानी के लिए पेंशनधारक अपने जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, परियोजना पर्यवेक्षक या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि 15 फरवरी 2026 के बाद कोई ढील नहीं दी जाएगी, इसलिए सभी पेंशनधारकों को समय रहते e-KYC जरूर करानी चाहिए, ताकि उनकी पेंशन हमेशा के लिए बंद न हो।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख